कामथ वार्ड की सड़क सुधरने पर वार्डवासियों ने जताया आभार
नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा और पार्षद चंद्रकांत शर्मा के त्वरित निर्णय की सराहना

गाडरवारा। नगर पालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा की जनसेवा भावना और क्षेत्रीय विकास के प्रति जागरूकता का एक और उदाहरण सामने आया है। कामथ वार्ड की जर्जर सड़क को सुधारने के लिए नगर पालिका द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
वार्ड में चॉइस टेलर से मुरारी नगरिया के निवास तक का मुख्य मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त था, जिससे राहगीरों और बच्चों को परेशानी हो रही थी। हाल ही में बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो गई थी। इस समस्या को वार्डवासियों ने जब नगर पालिका अध्यक्ष को अवगत कराया, तो उन्होंने तत्काल निर्देश देते हुए पेचवर्क टीम को मौके पर भेजा और सड़क की मरम्मत करवाई।
वार्डवासियों ने बताया कि अध्यक्ष मिश्रा और युवा पार्षद चंद्रकांत शर्मा के प्रयासों से क्षेत्र में सुविधा और सुरक्षा दोनों में सुधार हुआ है। लोगों ने इसे नगर विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।
आभार व्यक्त करने वालों में पंडित त्रिलोचन शुक्ला, इमरान खान, मुरारी नगरिया, राशिद कुरैशी, संजू नगरीय, एहफाज खान, मुन्ना गुप्ता, रवि मालवीय, केलाश खनताल आदि शामिल हैं।








