मध्य प्रदेशराजनीति

कांग्रेस पार्षद काजल सोनेलाल ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में की एंट्री

नरसिंहपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका, राजीव वार्ड की पार्षद काजल सोनेलाल ने राहुल गांधी की टिप्पणी और जीतू पटवारी के बयान से आहत होकर कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन की। पढ़ें पूरी खबर।

नरसिंहपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी पर की गई अभद्र टिप्पणी से व्यथित होकर कांग्रेस से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आई है। नरसिंहपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 24 (राजीव वार्ड) से कांग्रेस पार्षद सुश्री काजल सोनेलाल ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

काजल सोनेलाल कांग्रेस कार्यालय से बाहर आकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं और उसी दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर भाजपा में विधिवत प्रवेश दिलाया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!