मध्य प्रदेश

कलचुरी कलार समाज की अनुकरणीय पहल: पितरों की स्मृति में पौधारोपण

कलचुरी कलार समाज की सराहनीय पहल! पितृपक्ष में पितरों की स्मृति में गाडरवारा के श्री हनुमान मंदिर में 29 पौधे लगाए गए। पूजा, मौन और श्रद्धांजलि के साथ इस कार्यक्रम ने समाज में हरित संदेश फैलाया।

गाडरवारा। पितृपक्ष के पावन माह में पितरों की आत्मशांति हेतु विविध कार्य किए जाते हैं। इसी क्रम में शहर के कलचुरी कलार समाज ने एक सराहनीय पहल करते हुए अपने पितरों की स्मृति में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

29 पौधों का रोपण

समाज के सदस्यों ने स्थानीय नई गल्ला मंडी स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में कुल 29 फलदार, छायादार एवं पुष्पदार पौधे लगाए। कार्यक्रम की शुरुआत रामलला, हनुमानजी एवं सहस्त्रबाहु भगवान की पूजा अर्चना से हुई। इसके बाद समस्त पौधों की पूजा कर, अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समाज की उपस्थिति

पौधारोपण के इस सामूहिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। इस अवसर पर अध्यक्ष मनीष जायसवाल, राजेंद्र राय (कोयला वाले), एस. एस. राय, मधुसूदन जायसवाल, राधारमण राय, रूपेश राय, रंजीत राय, मोहन राय, राजेंद्र राय (आइल वाले), दयालचंद्र राय, बंटी चौकसे, वीरेंद्र राय, गिरधारीलाल राय, आशीष राय, प्रभुदयाल राय, कैलाश राय, अरविंद चौकसे, राकेश जायसवाल, हंसू राय, यश राय, शिवम् चौकसे, शिवम् राय सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कलचुरी कलार समाज द्वारा की गई यह पहल न केवल पितृ श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि समाज में हरित क्रांति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देती है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!