मध्य प्रदेशराजनीति
करेली में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस ने किया पुतला दहन

संवाददाता पूजा मालवीय
करेली, नरसिंहपुर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के आह्वान पर करेली के बरमान चौराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया।
यह विरोध प्रदर्शन मंत्री विजयवर्गीय द्वारा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व श्री राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी के खिलाफ की गई कथित अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया गया।
विरोध प्रदर्शन में शामिल कांग्रेसजन
इस पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से:
- राजेन्द्र रघुवंशी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष
- रामरतन पटैल, ब्लॉक अध्यक्ष
- मनीष कोरव
- राहुल ठाकुर
सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी करते हुए विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस का बयान
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मंत्री विजयवर्गीय ने जिस तरह की टिप्पणी की है, वह लोकतांत्रिक मर्यादा और शिष्टाचार के विरुद्ध है। पार्टी ने मांग की है कि मंत्री को अपने बयान पर तत्काल माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा विरोध प्रदर्शन और तेज़ किए जाएंगे।