एनटीपीसी जीवन ज्योति अस्पताल में हुआ रक्तदान शिविर

गाडरवारा । एनटीपीसी पावर प्लांट के जीवन ज्योति अस्पताल में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नरसिंहपुर अस्पताल से आए डॉक्टरों, जीवन ज्योति अस्पताल के मेडिकल स्टाफ, और सीआईएसएफ इकाई के बल सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
लायजन ऑफिसर जितेंद्र रघुवंशी ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए सभी डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और बल सदस्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। रक्तदान शिविर में नरसिंहपुर अस्पताल से आए डॉक्टरों और जीवन ज्योति अस्पताल के डॉक्टरों ने मिलकर रक्तदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
सीआईएसएफ इकाई प्रभारी उप कमांडेंट अरिरिक्त रतन सिंह पडियार, सहायक कमांडेंट कृष्ण कुमार पचौरी और सचिन वर्मा, निरीक्षक शंभु सरन सिंह, निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा (आसूचना प्रभारी) समेत अन्य अधिकारी और जवान भी इस आयोजन में उपस्थित रहे।
इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में स्वास्थ्य सेवा के प्रति जागरूकता फैलाना था। सीआईएसएफ और मेडिकल स्टाफ के सहयोग से यह आयोजन सफल और प्रेरणादायक रहा। ऐसे आयोजन न केवल मानव सेवा का उदाहरण हैं, बल्कि समाज में एकजुटता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।








