मध्य प्रदेश

एक हसीना, दो दीवाने: एक्स गर्लफ्रेंड को नए प्रेमी के साथ देख भड़का पूर्व प्रेमी, दोस्तों संग मिलकर कर दी लवर की जमकर पिटाई

एक्स गर्लफ्रेंड को बाइक पर घूमते देख बेकाबू हुआ प्रेमी, कर दी मारपीट

संवाददाता शैलेंद्र गुप्ता

Betul Viral News 2025 मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को नए बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर घूमते देख गुस्से में आकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और युवती ने तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

ब्रेकअप के बाद बढ़ी नफरत, बदले की आग में झुलसा प्रेमी

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का युवती से कुछ महीने पहले ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद एक गर्लफ्रेंड ने एक अन्य युवक से दोस्ती कर ली। जब एक्स बॉयफ्रेंड ने दोनों को साथ घूमते देखा, तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा और नए प्रेमी को घेरकर लात-घूसों से जमकर पीटा। लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह झगड़ा शांत कराया।

युवती की शिकायत पर केस दर्ज

घटना के बाद युवती सीधे थाने पहुंची और अपने पूर्व प्रेमी व उसके दोस्तों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मामला

यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। कई यूजर्स इसे “एक हसीना, दो दीवाने” जैसी फिल्मी कहानी बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने इस पर मजाकिया मीम्स भी बना दिए हैं।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!