ताजा खबरेंमध्य प्रदेश

उज्जैन में हुआ चमत्कार: अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, स्पीड ब्रेकर ने महिला के प्राण लौटाए!

उज्जैन (खाचरोद)। क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि जिस महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया हो, वही अचानक जिंदा हो जाए? उज्जैन के खाचरोद क्षेत्र में 75 वर्षीय अयोध्या बाई के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। उनके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी उन्हें जीवनदान मिल गया।

क्या हुआ था घटना में?

अयोध्या बाई की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर ने सिर की नस फटने और ब्रेन हेमरेज की बात कही और तुरंत इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया। ऑपरेशन के बाद भी महिला की हालत गंभीर रही और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

ब्रेकर पर हुआ चमत्कार

अयोध्या बाई के मृत घोषित होने के बाद परिवार उन्हें गांव ले जा रहा था। रास्ते में गाड़ी अचानक स्पीड ब्रेकर से कूद गई, जिससे गाड़ी में बैठे लोगों को झटका लगा। इसी झटके से अयोध्या बाई ने अचानक खांसी की और उनकी धड़कनें चलने लगीं

परिवार और समाजजन दंग

अयोध्या बाई के जीवन में वापसी के बाद सभी लोग हैरान रह गए। पहले तो किसी को विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब उन्हें जिंदा देखा गया, तो इसे भगवान का चमत्कार माना गया। सोशल मीडिया और गांव में पहले ही उनके निधन की खबर फैल चुकी थी।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!