इटारसी में मेगा स्वास्थ्य शिविर: 918 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

संवाददाता सनी लालवानी इटारसी
इटारसी। स्वास्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत 19 सितंबर 2025 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय, इटारसी में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 918 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श प्राप्त किया, जिनमें बड़ी संख्या में गर्भवती माताएं और बीमार बच्चे शामिल रहे।
उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
शिविर का शुभारंभ राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारलिया, क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, विधायक प्रतिनिधि भारत वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ।

चिकित्सा अधिकारियों और स्टाफ की सक्रिय भूमिका
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरसिंह गहलोत, अधीक्षक डॉ. राकेश चौधरी, चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकगण, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, महिला बाल विकास सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी सहायिकाएं, कार्यकर्ता, नर्सिंग ऑफिसर, LHV, ANM एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
उद्देश्य और परिणाम
शिविर का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को सशक्त बनाना तथा आमजन को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था। आयोजन के दौरान नागरिकों को स्वास्थ्य परामर्श, जरूरी जांच एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।







