इटारसी में मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन

संवाददाता सनी लालवानी इटारसी
इटारसी। मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष के हाजी मो. माहिर एडवोकेट के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष मो.अथर खान की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों का फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें दायित्व सौंपे गए। नगर अध्यक्ष पद पर हाजी शेख रमजान को मनोनीत किया गया, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में मोहम्मद आमिर, हफीज खान, अरमान गोलंदाज, शेख मजिद और अकरम खान को जिम्मेदारी दी गई। महासचिव शेख शकील, कोषाध्यक्ष सगीर सिद्दीकी, सचिव इमरान खान और सह सचिव पद पर शेख इमरान, मोहम्मद अजहर खान व रफीक खान को चुना गया।

संगठन सचिव के पद पर ऐजाज खान व शरीफ खान, जबकि कार्यालय सचिव मुनव्वर शाह, सत्तार खान और मुईन राइन बने। संरक्षक के तौर पर अयूब खान, हाजी नासिर खान और सैयद याकूब अली को मनोनीत किया गया। संगठन मंत्री शेख नाहिद कुरैशी, नगर मीडिया प्रभारी तौसीफ खान तथा सह मीडिया प्रभारी अरबाज खान को जिम्मेदारी सौंपी गई।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को जिला अध्यक्ष ,मोहम्मद अथर खान, मुस्लिम विकास परिषद के जिला प्रभारी ताज खान, एवं जिला उपाध्यक्ष भाई इमाम शाह के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस मौके पर अनेक गणमान्य लोग और सदस्य मौजूद रहे, जिनमें शेख यूनुस, शेख फारूक, शेख जहूर खान, शौकत खान, अनवर भाई पार्षद, हमीद भाई, रसीद खान, फिरोज खान, असलम खान, इमरान गोलंदाज, अनवर खान, यासीन कुरैशी और शेख समीर शामिल थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अथर खान ने कहा कि मुस्लिम विकास परिषद की कमेटी समाज के शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि संगठन जरूरतमंदों की मदद, शिक्षा के प्रसार और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगा।







