इटारसी में बारिश के बीच शुरू हुई 69वीं राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता, प्रशासन और नगरपालिका के सहयोग से बना मिसाल

संवाददाता सनी लालवानी
इटारसी।
69वीं राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता का शुभारंभ आज सुबह हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और उत्साह का परिचय दिया। भारी बारिश के बावजूद आयोजन सुचारू रूप से प्रारंभ हुआ, जिसके लिए प्रशासन और नगरपालिका की तत्परता की सराहना की जा रही है।
नगर प्रशासन और नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चोरे ने खेल मैदान को प्रतियोगिता के अनुकूल बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी कराई। परिणामस्वरूप, सुबह से ही प्रतियोगिता का सफल आयोजन शुरू हो गया।
प्रतिभागियों और कोचों ने प्रशासन एवं नगरपालिका के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि—
“बारिश जैसी चुनौती के बीच भी प्रतियोगिता का सफल आयोजन संभव हो सका, यह प्रशासनिक समर्पण का उदाहरण है।”
आयोजक मंडल ने सभी खिलाड़ियों, कोचों और प्रशासनिक अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आगे भी इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा तो खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।