मध्य प्रदेश
इटारसी में प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

संवाददाता सनी लालवानी इटारसी
इटारसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में नगर भाजपा मंडल द्वारा मंगलवार को डॉक्टर ताविश अरोरा के अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चोरे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
रक्तदान शिविर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चोरे, डॉक्टर ताविश अरोरा और भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने कहा कि रक्तदान एक पुण्य और समाज सेवा का कार्य है। उन्होंने युवाओं और स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे इस प्रकार के सामाजिक और जनहित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।







