मध्य प्रदेश
इटारसी नगर पालिका परिषद कार्यालय में नेशनल लोक अदालत शुरू
बकाया करदाताओं को मिलेगा अधिभार में छूट का लाभ

संवाददाता सनी लालवानी इटारसी
इटारसी। नगर पालिका परिषद कार्यालय में आज से नेशनल लोक अदालत की कार्यवाही प्रारंभ हो गई है। इस विशेष अवसर पर जिन करदाताओं पर नगर पालिका का कर बकाया है, वे अपना बकाया कर जमा कर सकते हैं।
नगर पालिका ने बताया कि लोक अदालत में कर जमा करने पर अधिभार में छूट का लाभ दिया जाएगा। परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर बकाया कर चुकाएं और छूट का लाभ उठाएं।







