मध्य प्रदेश
इटारसी: क्रिस्टल रिसोर्ट और दुर्गा उत्सव पंडाल में जागरूकता अभियान, महिला सुरक्षा और अपराध रोकथाम पर दिया संदेश

संवाददाता सनी लालवानी
इटारसी। कल रात थाना इटारसी के उप निरीक्षक श्रद्धा राजपूत और प्रधान आरक्षक दुर्गा दुबे ने एम.जी.एम. कॉलेज, दुर्गा उत्सव पंडाल और क्रिस्टल रिसोर्ट के गरबा कार्यक्रम में अभिमन्यु अभियान के तहत नागरिकों और छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।
इस अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को अपराधों की रोकथाम, घरेलू हिंसा, महिलाओं के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सुरक्षित वातावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में नागरिकों और छात्रों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की सराहना की।