इटारसी के युवक आरिफ की उदार सोच पहुँची वृंदावन, प्रेमानंद महाराज ने कहा “जल्द बुलाएंगे”

नर्मदापुरम। दो दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया की सुर्खियों में बने इटारसी के युवक आरिफ खान चिश्ती की पहल आखिरकार वृंदावन के प्रेमानंद महाराज तक पहुँच गई। आरिफ की इस पहल ने धर्म और समुदाय की सीमाओं को पार करते हुए मानवता और भाईचारे का संदेश दिया है।
आरिफ ने बताया कि शनिवार को महाराज जी के आश्रम से प्रतीक जी का फोन आया। उन्होंने कहा कि आरिफ का पत्र ईमेल के माध्यम से उन्हें प्राप्त हुआ और इसे पढ़कर महाराज जी बहुत प्रसन्न हुए। पत्र में आरिफ ने अपनी उदारता और समाज के लिए सकारात्मक सोच व्यक्त की थी। प्रतीक जी ने बताया कि महाराज जी फिलहाल आरिफ की पेशकश को स्वीकार नहीं कर पाएंगे, लेकिन उनकी सोच और उदारता को बहुत सराहा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि शीघ्र ही महाराज जी आरिफ को वृंदावन बुलाएंगे, ताकि उनके बीच व्यक्तिगत संवाद और आशीर्वाद का अवसर मिल सके।
इस घटना ने न सिर्फ इटारसी, बल्कि मध्यप्रदेश और देशभर में चर्चा का विषय बना दिया है। सोशल मीडिया पर लोग आरिफ की सोच की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में पेश कर रहे हैं। विशेष रूप से यह पहल धर्म और समुदाय की बाधाओं को तोड़ते हुए सद्भाव, भाईचारा और मानवता का संदेश देती है।
आरिफ ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना और विभिन्न धर्मों के बीच आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना था। उनके इस कदम ने यह साबित कर दिया है कि युवा वर्ग की सोच समाज में बदलाव लाने में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
इस पहल को देखते हुए स्थानीय लोग और सामाजिक संगठन आरिफ की सराहना कर रहे हैं और उनके प्रयासों को समाज में एक मिसाल के रूप में मान रहे हैं।