मध्य प्रदेश

आज कलचुरी भवन इटारसी में मनाई जाएगी भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी की जयंती, दोपहर 3 बजे से निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Kalchuri Samaj Itarsi News: भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर शोभायात्रा, पूजन, सम्मान समारोह और प्रसादी के साथ होगा महोत्सव का समापन

संवाददाता सनी लालवानी

इटारसी में आज मनाई जाएगी भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी की जयंती

इटारसी। आज दिनांक 28 अक्टूबर 2025, कार्तिक शुक्ल सप्तमी को कलचुरी समाज इटारसी के तत्वावधान में भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर समाज के आराध्य देव के पूजन, शोभायात्रा और सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है।

दोपहर 3 बजे निकलेगी भव्य शोभायात्रा

जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है, जो कलचुरी भवन, भगवान सहस्त्रबाहु मार्ग, रैदास नगर से दोपहर 3:00 बजे प्रारंभ होगी।
शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कलचुरी भवन पहुंचेगी। इस यात्रा में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएँ और युवा बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

पूजन-अर्चन, अतिथि सम्मान और पुरस्कार वितरण

शोभायात्रा के समापन के बाद कलचुरी भवन में भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी का पूजन-अर्चन किया जाएगा।
इसके बाद अतिथियों का स्वागत, सामाजिक प्रतिभाओं का सम्मान, और पिछले चार दिनों से चल रही विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण किए जाएंगे।
अंत में भोजन प्रसादी के साथ महोत्सव का समापन होगा।

समाज से अपील

कलचुरी समाज इटारसी की ओर से समाज के सभी वरिष्ठजनों, महिलाओं और बच्चों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक व सामाजिक पर्व को सफल बनाएं।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!