अवैध हथियारों के खिलाफ नरसिंहपुर पुलिस का विशेष अभियान : एक आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस जप्त

नरसिंहपुर। जिले में अवैध हथियारों और अवैध कारोबार पर पूर्णतः रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर नरसिंहपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी और सर्चिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध कारोबार में लिप्त लोगों की धरपकड़ की जा रही है।
बड़ी सफलता
थाना स्टेशनगंज पुलिस ने इस अभियान में एक आरोपी जिमी उर्फ राकेश परिहार (गल्लामंडी के पास स्टेशनगंज) को अवैध देशी पिस्टल और 1 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
वैधानिक कार्यवाही
आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।
Also Read-8 साल का मासूम गिरवी… मां की पुकार से भी न पसीजा पत्थरदिल ठेकेदार
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिग्वें, उपनिरीक्षक विजय द्विवेदी, उनि मुकेश विसेन, प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा, आरक्षक संजय पांडे, लक्ष्मी नागपुरे, पूरन मेहरा और योगेन्द्र की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।







