अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही लगभग 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त, पनागर से एक आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता अवधेश चौकसे
सालीचौका नरसिंहपुर, पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध OPERATION EAGLE CLAW” जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है।
इसी क्रम में 23.10.2025 की देर रात पुलिस टीम द्वारा ग्राम पनागर से मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश दी गयी जिसके परिणाम स्वरूप भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
• आरोपी : जमना प्रसाद उर्फ गुल्ला मेहरा निवासी ग्राम पनागर, चौकी सालीचौका, थाना गाडरवारा।
• जप्ती : लगभग 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।
वैधानिक कार्यवाही : धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
कार्यवाही में सराहनीय भूमिक : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक के साथ चौकी प्रभारी सालीचौका उप निरीक्षक वर्षा धाकड़, सहायक उप निरीक्षक विक्रम परमार, आरक्षक हरिशंकर पटवा, हेमराज कुशवाहा, जमना प्रसाद रजक, राजेन्द्र धाकड़, सैनिक हेमराज सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।







