मध्य प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, नगर में देशभक्ति का उमंग

गाडरवारा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घर-घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 अगस्त 2025 को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में, भाजपा जिला अध्यक्ष रामस्नेही पाठक और वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में होगा।

चार स्थानों से होगी शुरुआत

तिरंगा यात्रा 14 अगस्त को दोपहर 11 बजे चीचली, सालीचौका, साईखेड़ा और पिठहरा से प्रारंभ होगी। सभी यात्राएं नगर की नई गल्ला मंडी में एकत्रित होंगी। वहां से दोपहर 12 बजे मुख्य तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुरानी गल्ला मंडी में पहुंचकर संपन्न होगी।

देशभक्ति का माहौल

यात्रा के दौरान तिरंगे के रंग में रंगे कार्यकर्ता, राष्ट्रभक्ति के नारे और बैंड-बाजे के साथ नगर में देशभक्ति का माहौल बनाएंगे। आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है।

आमंत्रण

भारतीय जनता पार्टी ने सभी वरिष्ठ जन, कार्यकर्ता बंधु, मातृशक्ति और नगर के नागरिकों से इस भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देशभक्ति के इस उत्सव को सफल बनाने का आग्रह किया है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!