सोहागपुर में नगर पालिका एवं पंचायत पुनरीक्षण 2025 का निरीक्षण – मतदाता शुद्धिकरण पर हुई व्यापक चर्चा

संवाददाता राकेश पटेल इक्का
सोहागपुर में हाल ही में आयोजित नगर पालिका एवं पंचायत पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम का निरीक्षण करने के लिए निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक महोदय श्री ए. के. सिंह (1984 बैच के डिप्टी कलेक्टर) विशेष रूप से उपस्थित हुए। प्रेक्षक महोदय ने कार्यक्रम के संचालन, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और प्रक्रियाओं की बारीकी से जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक महोदय ने नगर पालिका और पंचायत पुनरीक्षण में प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की समीक्षा की और उनके समाधान की प्रक्रिया को समझा। साथ ही मतदाता शुद्धिकरण और आगामी चुनावों में सही एवं पारदर्शी मतदाता सूची सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की।
इस अवसर पर एस.डी.एम सुश्री प्रियंका भलावी, तहसीलदार राम किशोर झरबड़े, नायब तहसीलदार नीरू जैन, और निर्वाचन प्रोग्रामर अमित मिश्रा उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने प्रेक्षक महोदय को कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी और संचालन की पारदर्शिता को स्पष्ट किया।
प्रेक्षक महोदय ने अधिकारियों और कर्मचारियों की तत्परता और सुचारू कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि सत्य और शुद्ध मतदाता सूची बनाना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है और प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने मतदाता अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करे।
लोकतंत्र केवल वोट देने तक सीमित नहीं; यह जिम्मेदारी है कि हर नागरिक अपने मतदाता विवरण की जांच करे और सही जानकारी सुनिश्चित करे। एक सशक्त और पारदर्शी मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र की नींव है।







