मध्य प्रदेश

भोजपुर विधायक ने लिया गौशालाओं के विस्तार का संकल्प, दिवटिया गौशाला का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

संवाददाता सम्राट अंकित कुशवाहा

मंडीदीप/गौहरगंज।
गौसंरक्षण एवं गौसुरक्षा को लेकर चल रहे अभियान के तहत भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा ने शनिवार को दिवटिया गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला संचालन से जुड़े अधिकारियों और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक पटवा ने कहा कि गौमाता की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है और क्षेत्र की प्रत्येक गौशाला का विस्तार एवं सुधार प्राथमिकता पर किया जाएगा। उन्होंने गौशाला का विस्तार कर 500 गौवंश के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान गौशाला में बिजली, प्रकाश व्यवस्था, शेड के बाहर साफ-सफाई एवं चूरी की उपलब्धता आगामी दो दिनों में सुनिश्चित करने को कहा। आवंटित गौशाला भूमि का सीमांकन कराने हेतु अनुभागीय अधिकारी को निर्देशित किया गया।

ग्रामवासियों द्वारा नाली सफाई और पेयजल समस्या उठाए जाने पर विधायक ने एसडीएम गौहरगंज को तत्काल निराकरण के निर्देश भी दिए।

विधायक ने कहा कि भोजपुर विधानसभा की सभी गौशालाओं का निरीक्षण कर उनका विस्तार और सुधार किया जाएगा, ताकि गौवंश के संरक्षण और सुरक्षा की दिशा में ठोस कार्ययोजना पर अमल हो सके मौके पर जनप्रतिनिधि एवं एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव सहित अधिकारी उपस्थित रहे ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!