मध्य प्रदेश

भारत निर्वाचन आयोग के दल ने भोजपुर विधानसभा में किया निरीक्षण

संवाददाता सम्राट अंकित कुशवाहा

मंडीदीप । भारत निर्वाचन आयोग के दल ने शुक्रवार को विधानसभा क्रमांक-141 भोजपुर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान दल ने बरखेड़ा स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक-100 एवं 101 पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

दल के अधिकारियों ने बूथ लेवल ऑफिसर से मतदान केन्द्र में दर्ज मतदाताओं की संख्या की जानकारी ली तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन संबंधी कार्यवाही की जानकारी विस्तार से प्राप्त की।

इस अवसर पर भोजपुर विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने आयोग के दल को विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से संबंधित अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!