मध्य प्रदेश

भाजपा के झंडे में लिपटे नीलेश रजक को नम आंखों से दी विदाई, पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी

कटनी के कैमोर में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता नीलेश रजक को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का ध्वज ओढ़ाया, अंतिम यात्रा में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ रही।

कटनी। भाजपा परिवार ने अपने समर्पित कार्यकर्ता नीलेश रजक को भावपूर्ण विदाई दी। विजयराघवगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर कैमोर स्थित निवास लाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। चारों ओर “नीलू भैया अमर रहें” के नारों से माहौल गूंज उठा।

कुछ देर बाद भाजपा के झंडे में लिपटा पार्थिव शरीर शव वाहन में रखकर अंतिम यात्रा के लिए रवाना हुआ। जिलेभर से आए भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक इस अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

भाजपा के झंडे में लिपटे नीलेश रजक को नम आंखों से दी विदाई Janta express live

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नीलेश रजक के पार्थिव शरीर पर भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर सम्मान दिया।

उल्लेखनीय है कि नीलेश रजक भाजपा पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष थे और संगठन के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय माना जाता था।
जानकारी के अनुसार, प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह भी श्रद्धांजलि देने कैमोर पहुंचने वाले हैं।

https://fktr.in/5v55Kxk

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!