मध्य प्रदेश

दशहरे व दुर्गा विसर्जन की तैयारियों का कलेक्टर व एसपी ने किया निरीक्षण

संवाददाता सम्राट अंकित कुशवाहा

मंडीदीप। जिला कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा एवं पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने दशहरा मैदान का दौरा कर आगामी दशहरा उत्सव एवं दुर्गा विसर्जन की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं पुलिस बल को सख्त निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखने की बात कही ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं एसपी ने चल समारोह से लेकर दशहरा मैदान तक पुलिस की सख्त मुस्तैदी के निर्देश दिए और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्राइवेट गार्ड तथा पुलिस सुरक्षा समिति के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी डॉ. प्रशांत जैन ने जानकारी दी कि एनजीटी के आदेशानुसार इस वर्ष माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम कुंड में ही किया जाएगा। कलियासोत घाट पर विसर्जन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जबकि विसर्जन केवल झिरिया घाट पर ही किया जा सकेगा।

निरीक्षण के दौरान दशहरा मैदान पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल, एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव, एसडीओपी शीला सुराणा, तहसीलदार हेमंत शर्मा, मंडीदीप व सतलापुर थाना प्रभारी सहित नगर पालिका कर्मचारी सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। यह निरीक्षण दशहरे एवं दुर्गा विसर्जन के सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आयोजन की दिशा में उठाया गया अहम कदम माना जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!