क्राइममध्य प्रदेश
तीन दिन में बड़ी कार्रवाई: नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में आए 214 जुआड़ी, 4 लाख रुपये नकद जप्त
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 दिन में 54 केस दर्ज। 214 जुआड़ी गिरफ्तार, करीब 4 लाख रुपये नकद और जुआ सामग्री जब्त।

नरसिंहपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में जुआ व अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
पिछले तीन दिनों में नरसिंहपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्राप्त गोपनीय सूचनाओं के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन दिनों में 214 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है।
अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 4 लाख रुपये नकद, ताश के पत्ते और अन्य जुआ सामग्री जब्त की है।
कुल 54 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।








