क्राइममध्य प्रदेश

टीचर की जबलपुर में चलती ट्रेन में चाकू मारकर हत्या: मामा ससुर ने किए 30 से ज्यादा वार; आरक्षक पत्नी से चल रहा था तलाक केस

Jabalpur Train Murder: तलाक की पेशी से लौटते वक्त चलती ट्रेन में हुआ खूनी कांड, आरोपी मामा ससुर फरार

घटना का पूरा विवरण (Full Story)

Jabalpur Train Murder: मध्यप्रदेश के जबलपुर में चलती ट्रेन में एक टीचर की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी शिक्षक का मामा ससुर है। बताया जा रहा है कि दोनों में पहले बहस हुई, यात्रियों ने बीचबचाव कराया, लेकिन कुछ देर बाद फिर विवाद हुआ और मामा ससुर ने 30 से ज्यादा वार कर दिए।

खून रोकने की कोशिश, पर बच न सके शिक्षक

अगला स्टेशन जबलपुर था। आरपीएफ टीम पहले से प्लेटफॉर्म पर मौजूद थी। जैसे ही ट्रेन पहुंची, घायल को चादर में लपेटकर खून का बहाव रोका गया और तुरंत एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना धनबाद–उधना एक्सप्रेस की बताई जा रही है।

टीचर की जबलपुर
Janta express live

तलाक केस से लौटते वक्त हुआ हमला

मृतक शैलेंद्र सिंह (35), निवासी बनखेड़ी, जिला नर्मदापुरम सरकारी स्कूल में शिक्षक थे।
सोमवार को वे अपनी पत्नी और मामा ससुर गोविंद रघुवंशी के साथ सतना फैमिली कोर्ट में तलाक केस की पेशी से लौट रहे थे।
कोर्ट में शैलेंद्र ने तलाक देने से इनकार किया था, जिसके बाद मामा ससुर गुस्से में आ गया था।

चलती ट्रेन में बहस और फिर खूनी हमला

शुरुआत में गोविंद ने एस-4 कोच में आकर शैलेंद्र से बात की। दोनों के बीच बहस हुई, यात्रियों ने बीचबचाव कर शांत कराया
लेकिन जब ट्रेन गोसलपुर और देवरी स्टेशन के बीच पहुंची, तो विवाद दोबारा भड़क गया। गुस्से में गोविंद ने जेब से चाकू निकाला और ताबड़तोड़ वार कर दिए।
हमले के बाद आरोपी ने चेन खींची और ट्रेन से कूदकर फरार हो गया।

टीचर की जबलपुर Janta express live

टीचर की पत्नी आरपीएफ आरक्षक, 2021 में हुई थी शादी

पुलिस के मुताबिक, शैलेंद्र का विवाह 2021 में पिपरिया (नर्मदापुरम) निवासी युवती से हुआ था, जो आरपीएफ में आरक्षक है।
शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। 2022 में पत्नी ने सतना कोर्ट में तलाक का केस दायर किया था।
27 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी के दौरान दोनों में कहासुनी भी हुई थी।

आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें सक्रिय

बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि आरोपी की पहचान गोविंद रघुवंशी (मामा ससुर) के रूप में हुई है।
पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चला रही हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!