ताजा खबरें

जोगबनी–ईरोड के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा 25 सितंबर से शुरू

67 घंटे में पूरा करेगी लंबा सफर, हर हफ्ते मिलेगा सफर का मौका

जोगबनी–ईरोड। पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी सौगात दी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) से होकर गुजरने वाली जोगबनी–ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 25 सितंबर से शुरू होगा। यह ट्रेन अब हर हफ्ते चलेगी और उत्तर बिहार से लेकर दक्षिण भारत के तमिलनाडु तक यात्रियों को तेज और सुविधाजनक कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

ट्रेन का परिचालन समय और मार्ग

  • 16601 अमृत भारत एक्सप्रेस (ईरोड–जोगबनी)
    यह ट्रेन हर गुरुवार सुबह 8:10 बजे ईरोड से रवाना होगी और 67 घंटे का सफर तय करते हुए शनिवार शाम 7 बजे जोगबनी पहुंचेगी
    मार्ग में प्रमुख स्टेशन होंगे – काटपाड़ी, पेरंबूर, नागपुर, बैतूल, घोड़ाडोंगरी, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, डीडीयू जंक्शन, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, कटिहार, पूर्णिया, अररिया कोर्ट और फारबिसगंज
  • 16602 अमृत भारत एक्सप्रेस (जोगबनी–ईरोड)
    वापसी में यह ट्रेन हर रविवार दोपहर 3:15 बजे जोगबनी से रवाना होगी। सोमवार सुबह 5:15 बजे डीडीयू जंक्शन पहुंचेगी और बुधवार सुबह 7:20 बजे ईरोड पहुंचेगी

Also Read-गाडरवारा रेलवे स्टेशन को मिली बड़ी सौगात, अमृत भारत एक्सप्रेस का हुआ स्टॉपेज

यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

इस ट्रेन में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे लंबा सफर आरामदायक बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर को जोगबनी से इस ट्रेन का शुभारंभ किया था

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस ट्रेन की शुरुआत से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!