क्राइम

गाडरवारा: सरपंच का भतीजा फिर विवादों में, स्कूल की बच्चियों से अभद्रता और 10 हजार की मांग, जान से मारने की धमकी

नरसिंहपुर के गाडरवारा में सरपंच का भतीजा अर्पित कौरव फिर विवादों में। बच्चियों से अभद्रता, गाली-गलौज और 10 हजार की मांग। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

गाडरवारा (नरसिंहपुर)। थाना डोंगरगांव के ग्राम पंचायत धमेटा में सरपंच का भतीजा अर्पित कौरव एक बार फिर गंभीर विवादों में फंस गया है। आरोप है कि उसने स्कूल से लौट रही बच्चियों को रास्ते में रोककर मारपीट, अभद्रता और गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, आरोपी ने उनसे 10 हजार रुपये की मांग की और कहा कि यदि सात दिनों के भीतर रकम नहीं दी गई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा

इस घटना के बाद क्षेत्र में छात्राओं और अभिभावकों में दहशत का माहौल बन गया है। लोग खुलेआम सवाल उठा रहे हैं कि आखिर बार-बार विवादों में घिरने के बावजूद आरोपी पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

छात्राओं की शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी रोहित कंकोडिया ने बताया कि धमेटा निवासी अर्पित कौरव के खिलाफ BNS 2023 की धारा 296, 126(2), 115(2), 119(1), 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ग्रामीणों में आक्रोश

ग्राम पंचायत धमेटा के ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि बच्चियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। लोग आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!