गाडरवारा में सफलतापूर्वक हुआ स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान का आयोजन
सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण

गाडरवारा (अब्दुल फिरोज खान बबलू)। सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025) के तारतम्य में आज 2 अक्टूबर को कलेक्टर महोदय के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष मिश्रा के मार्गदर्शन में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाडरवारा में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विजय ठगेले ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में किशोरी बालिकाओं से लेकर हर वर्ग एवं आयु की महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण और जांच की गई।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं
शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया—
- स्त्री रोग विशेषज्ञ : डॉ. अनामिका जैन
- बीएमओ साईखेड़ा : डॉ. शिप्रा कौरव
- शिशु रोग विशेषज्ञ : डॉ. अभिनव जैन
- हड्डी रोग विशेषज्ञ : डॉ. पंथी
- मेडिसिन विभाग : डॉ. अभिजीत कटारे
- दंत रोग विशेषज्ञ : डॉ. मेहता
- नेत्र सहायक : श्री अहिरवार
साथ ही, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाडरवारा के समस्त स्टाफ ने हितग्राहियों के रजिस्ट्रेशन, जांच और पोर्टल पर एंट्री में सहयोग किया।
प्रचार-प्रसार और जनसहभागिता
शिविर को सफल बनाने हेतु शहरी उषा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने वार्डों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर महिलाओं को स्वास्थ्य जांच हेतु प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और अभियान को सफल बनाया।







