इटारसी में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 5 अक्टूबर को गोठी धर्मशाला में होगी सभी तरह की जांच
इटारसी में 5 अक्टूबर को गोठी धर्मशाला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर। बीपी, शुगर, हड्डी, लीवर, न्यूरोपैथी सहित कई जांचें आधुनिक मशीनों से होंगी।

संवाददाता सनी लालवानी
इटारसी।
बापू प्रवास स्मृति कक्ष समिति गोठी धर्मशाला, वरिष्ठ नागरिक मंच एवं नगर कथा इटारसी के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 5 अक्टूबर, रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक गोठी धर्मशाला, इटारसी में आयोजित होगा।
आधुनिक मशीनों से होगी जांच
शिविर में आम नागरिकों की स्वास्थ्य जांच परामर्श के आधार पर की जाएगी। इसमें निम्न जांचें शामिल होंगी:
- बच्चों एवं बड़ों का बीपी और शुगर टेस्ट
- स्पायरोमेट्री से फेफड़ों की जांच
- बीएमडी से हड्डियों की जांच
- जर्मनी की मशीन से न्यूरोपैथी की जांच
- फाइब्रो स्कैन मशीन से लीवर की जांच
- लिपिड प्रोफाइल, थायराइड, यूरिक एसिड, विटामिन D और Hs-CRP जांच
परामर्श के लिए डॉ. सुनील देवानी और डॉ. नीलम देवानी उपस्थित रहेंगे।
आयोजनकर्ताओं की अपील
शिविर को सफल बनाने के लिए बापू प्रवास स्मृति कक्ष गोठी धर्मशाला के अध्यक्ष सुधीर गोठी, नगर कथा के संपादक जम्मू सिंह उप्पल, दिनेश थापक, हेमंत शुक्ला, वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष विनोद सीरिया, सचिव विजय मंडलोई, कश्मीर सिंह उप्पल, डॉ. ज्ञानेंद्र पांडे, अशोक सक्सेना, राजकुमार दुबे, शिविर संयोजक मुकेश देवानी, सुनील बाजपेई, विनीत चौकसे आदि ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।








